Modinagar। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचार धारा से प्ररेणा के बाद एक युवक ने बच्चों के लिए अपने नीजी खर्चें पर अपने गांव में ही आलीशान कोचिंग सेंन्टर की शुरूआत की है। जिसकी सभी ग्रामीणों व अन्य लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।
तहसील मोदीनगर के अन्तर्गत गांव शकूरपुर निवासी अशोक कश्यप ने प्रधानमंत्री से प्रेरित हो व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान से सीख लेकर अपने खर्चे से गांव शकूरपुर में एक कोचिंग सेन्टर की शुरूआत रविवार को की है। अशोक कश्यप ने बताया कि गांव शकुरपुर, विद्यापुर, शाहजहांपुर, भदोला, पलोता, मछरी व अन्य गांवों के सैकड़ों बच्चें 7 से 8 किलोमीटर दूर मोदीनगर कोचिंग करने जाते है। इसको ध्यान में रखते हुए यंहा के इन गरीब बच्चों को फ्री स्मार्ट क्लास द्वारा कोचिंग के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जायेंगी। कोचिंग सेन्टर पर बच्चों की हर सुख सुविधा का ध्यान भी रखा गया है। यंहा बच्चों को बैठने के लिए बेहतरीन कुर्सियां, मीनरल वाटर, पुस्तकालय, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध है। अशोक ने बताया कि वह बिजली विभाग से कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर चुके है, लेकिन बिजली विभाग बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही कर रहा है। जिस कारण बच्चें भीषण गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर है। उन्होंने शीघ्र ही बिजली विभाग से बिजली कनेक्शन उपलब्ध करायें जाने की मांग भी की है।
Disha Bhoomi
