Disha Bhoomi

Modinagar | जमीन की खरीद फरोख्त में लाखो रूपयें की हेराफेरी के मामले में एक माह से फरार चल रही एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला को 15 दिन की रिमांड पर पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।
पुलिस जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि गिरफ्तार महिला सलमा पत्नि वासर अली निवासी पिपलावा, धौलाना, हापुड़ की रहने वाली हैं। आरोप है कि गांव त्योड़ी में आरोपी महिला का मायका हैं। गांव में ही उसने गुलबहार को कृषि व आवासीय भूमि बेच दी थी, गुलबहार ने इस मामले में आरोपी महिला पर हेराफेरी कर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुयें भोजपुर थाने में 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया। जालसाजी कर जमीन बेचने के मामले में चार खसरो की भूमि का तकरीबन 15 लाख से अधिक लागत की हेराफेरी से जुडे मामले की जांच में आरोपी महिला की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर पुिलस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर 15 दिन की रिमांड मिलने पर पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इस हेराफेरी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुयें जेल भेज दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *