Modinagar। भारतीय जनता पार्टी जनपद गाजियाबाद की रविवार को मोदीनगर के गांधी मैदान में होने वाली गरीब कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गांधी मैदान में गरीब कल्याण जनसभा को सांय करीब 6.30 मिनट पर 10 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। जिसमें मोदीनगर, लोनी, गाजियाबाद, साहिबाबाद व मुरादनगर के पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। सिंघल ने बताया कि गरीब कल्याण जनसभा में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हुए लाभार्थियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदीनगर विधानसभा के साथ ही लोनी से लगभग 100 बस, 200 निजी वाहनों के द्वारा लगभग 5000 से अधिक कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सुनने के लिए पंहुचेंगे। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये है। उनकी सुरक्षा में गांधी ग्राउंड के चारों ओर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके आगमन को लेकर बारीकी से निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि उपमुख्यमंत्री सांय करीब 7 बजे तक गांधी मैदान में पंहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *