मोदीनगर : एक समान मुआवजे व सर्विस लेन सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के बीच बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे। शिवपाल यादव ने किसानों की समस्या आगामी सत्र में विधानसभा में उठाने की बात कही और कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न किसानों का हो रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण से पहले अधिकारियों ने जमीन खरीद ली और मुआवजा राशि अलग अलग कर दी। जहां पर अधिकारियों की जमीन थी ,वहां पर ज्यादा मुआवजा था और किसानों को काफी कम मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि 19 गांवों के किसान 14 माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की और से आंख बंद कर ली है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है और यह मुद्दा इ आगामी सत्र में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रसप कार्यकर्ता हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। किसानों के बीच करीब तीस मिनट से अधिक समय तक शिवपाल यादव रहे। इस मौके पर बबली गुर्जर ,रणवीर दहिया ,सतेन्द्र तोमर ,सतीश राठी ,प्रसप के प्रदेश महासचिव रिछपाल सिंह ,जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ,अमित जानी ,बुद्धप्रकाश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की हालात बिगड़ी

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकारी चिकित्सक किसानों का नियमित चेकअप कर रहे हैं। बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की हालात बिगड़नी शुरू हो गई। यदि भूख हड़ताल एक दो दिन और चली तो उनकी हालात बिगड़ जाएगी। थानाप्रभारी ने बताया कि किसानों से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *