DishaBhoomi

Modinagar फेमश सिंगर चंचल बंजारा का अग्निवीर सॉन्ग रिलीज हो चुका है, जो कि यूट्यूब पर आसानी से देखा जा सकता है। चंचल बंजारा द्वारा गाया गया अग्निवीर सॉन्ग निश्चित ही युवाओं में जोश भरने का कार्य करेगा।
आगामी दिनों में अग्निवीर भर्ती होने वाली है, उसी के मद्देनजर चंचल बंजारा ने यह सॉन्ग तैयार किया है। पूर्व में डीजे बजवा दिए योगी ने, रंग जमा दिए योगी ने, की फेमस सिंगर चंचल बंजारा का कावंड़ यात्रा को लेकर नया भजन पहले ही रिलीज हो चुका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की रहने वाली चंचल बंजारा का जन्म 1996 में हुआ। चंचल बंजारा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है और वो गायिकी की दुनिया में अपने स्कूल के दिनों से ही है। चंचल बंजारा अपने पिता को ही अपना गुरु मानती है। उनके पिता संतराम बंजारा उत्तर प्रदेश के जानेमाने कलाकार व गायक हैं। लोकगायक चचंल बंजारा भाजपा प्रचारक भी है जिनका फेमस सॉन्ग डीजे बजवा दिए योगी ने, जीत गया बाबा बुलडोजर वाला रहा है। उक्त जानकारी योगेश गोस्वामी ने एक भेटवार्ता के दौरान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *