मोदीनगर:कोतवाली क्षेत्र की संजयपुरी कालोनी में कॉलोनी में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदीनगर की संजयपुरी कालोनी के विपिन कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी छह महीने पहले ही मेरठ के मलियाना फाटक की ईशा से हुई थी। सोमवार रात को ड्यूटी से विपिन आया तो ईशा ने घर में अंडा करी बनाने के लिए कहा। लेकिन विपिन ने मना कर दिया। कहा घर में अंडा करी कभी नहीं बनी है, अब भी नहीं बनेगी। कुछ और बना लें। इसपर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देखा विपिन की मां गीता व पति रामअवतार और दोनों को किसी तरह समझाया। जिसके बाद विपिन और ईशा बिना कुछ खाए ही कमरे में सोने चले गए। रात में फिर से दोनों के बीच हुआ। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काट दी। दर्द से कर्राते हुए विपिन ने कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवाज सुनकर गीता व रामअवतार उनके कमरे में पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ हालत में था। पलंग पर जीभ का कटा हिस्सा पड़ा था। आनन-फानन में विपिन को मोदीनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया।

युवक की मां की तहरीर के आधार पर विवाहिता के खिलाफ अंगभंग समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *