Disha Bhoomi

Modinagar गांव सीकरीखुर्द की शत्रु संपत्ति प्रकरण को लेकर किसान नेता डॉ0 बबली गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसडीएम शुभांगी शुक्ला व तहसीलदार हरिप्रताप सिंह से मिले। उन्होने अभी तक कमेटी गठित नहीं होने व शत्रु संपत्ति विभाग से आई हुई फाइलों पर कोई कार्यवाई नहीं होने पर आपत्ति जताई।
एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला ने इस संबन्ध में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास से वार्ता की और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एडीएम ने तत्काल कमेटी बनाकर एसडीएम को भेज दी। एसडीएम शुभंागी शुक्ला ने कहा कि पूरी कमेटी की बैठक करके जल्द से जल्द फाइलों का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ0 बबली गुर्जर ने जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस मौके पर कालू चेयरमैन, विनोद एडवोकेट, नवाब अली, देव शर्मा, धनवीर, उत्तम गुर्जर, राहुल गुर्जर, मोनू सीकरी, नवाब प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *