मोदीनगर। राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष और श्रीपीताम्बरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ के संस्थापक आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री को भारत के प्रथम समग्र स्वास्थ्य संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हैल्थ का मानद संरक्षक मनोनीत किया गया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हैल्थ (एनआईएच) देश विदेश में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के समन्वय से समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उप्लब्ध कराता है। जिसमें शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया जाता है। इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ0 विनोद कश्यप ने संरक्षक पद स्वीकारने पर आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री का आभार व्यक्त किया है।
आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री ने कहा है कि भारतीय अध्यात्म पद्धतियां मन के रोग दूर करने में उत्तम निदान देती हैं और यज्ञ चिकित्सा तन और मन के रोगों को नष्ट करने के साथ पर्यावरण की शुद्धि का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उल्लेखनीय है कि आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री विगत 40 वर्षों से यज्ञ द्वारा रोग निदान पर शोध कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर शहर अनेक गणमान्य व संभ्रात नागरिकों ने उन्हें बधाई इी है।