Modinagar। क्षेत्र मे जेबकतरो की सक्रियता लगातार बढती जा रही है। जिसका शिकार आज एक महिला हुई।
बताते चले कि गांव सीकरीकला निवासी सोनम पत्नी बिट्टू सुबह अपने घर से मोदीनगर बाजार के लिये आटो मे बैठकर निकली। सीकरी खुर्द के सामने स्थित पेटोल पंप से एक और महिला सवारी के रूप मे ऑटो में सवार हुई और फफराना रोड पर उतर गयी। जब सोनम ने ऑटो का किराया देने के लिये अपना पर्स देखा तो पर्स को थैले में ना पाकर होश खो बैठी। पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपने पति को दी।पीड़ित दंपति ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पीडिता ने बताया कि उसके पर्स मे 4000 रूपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Disha Bhoomi
