Modinagar | पहल एक प्रयास मोदीनगर शहर में सफ़ाई अभियान और वृक्षारोपण में लगातार तत्पर है अब संस्था द्वारा प्रियदर्शी हॉस्पिटल में दिनांक 25 दिसंबर 2022 को आगामी प्रोजेक्ट पहल उपहार मेले के संदर्भ में प्रेस वार्ता रखी गई ।
प्रेस वार्ता का आयोजन करने का उद्देश्य पहल उपहार मेले के विषय में विस्तार पूर्वक पत्रकार बंधुओं को अवगत कराना था । इस बार मेले के चार मेला प्रभारी हैं जो पूरी व्यवस्था सम्भाल रहें हैं। डॉ. अमित अग्रवाल, श्री नीरज गर्ग, डॉलफिन स्कूल वाले परवीन शर्मा व प्रवीण गुप्ता।
मेले का उद्देश्य अपना वो अनुपयोगी सामान जो सही स्थिति में तो है पर किसी कारण से हम इस्तेमाल नहीं कर रहें उन लोगों तक पहुँचाना है जिनके लिए यह उपयोगी है, अपनी सदा से सहयोगी संस्था स्वाभिमान ट्रस्ट के साथ मिल कर मेले की पूरी व्यवस्था की जाएगी! इस बार यह मेला स्वर्गीय डॉ. शरद माथुर को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है जो हमेशा इस मेले का शुभारंभ करते रहें थे। कोरोना की महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में पहल उपहार मेला आयोजित नहीं हो सका । प्रेस के माध्यम से शहर के समस्त नागरिकों से पहल एक प्रयास का अनुरोध है कि अपनी अनुपयोगी वस्तुओं को प्रियदर्शी हॉस्पिटल तक पहुंचाएं या हमारे स्वयंसेवकों को सूचित करें ।
आपके घर से ही हमारे स्वयंसेवक एकत्रित कर लेंगे। पहल एक प्रयास के स्वयंसेवकों द्वारा शहर के विभिन्न कॉलेज व स्कूल्स के प्रधानाचार्य से भी अनुरोध किया गया है। प्रेस वार्ता में नीरज गर्ग (मेलाप्रभारी), डॉ अमित अग्रवाल(मेलाप्रभार), प्रवीण शर्मा (मेला प्रभारी), महीपाल मास्टर, अमरजीत, बलबीर मेहता, विशाल वर्मा, राजकुमार शिवाच, ईशान गिरी, मोनु, झूमा सरकार, संध्या त्यागी, सचिन वधावन, वर्षा गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।
Disha Bhoomi
