Disha Bhoomi

Modinagar |  कपड़ा मिल स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में चल रही चार दिवसीय कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी संख्या में कला प्रेमी, अभिभावक, शिक्षक व स्कूल के बच्चे पहुंचें।
आइफा द्वारा आयोजित इस कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन की मुख्य अतिथि एग्जाम कंट्रोलर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ डॉ0 अश्विनी कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि डॉ0 अलका तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर शहीद भगत सिंह कॉलेज यूनिवर्सिटी दिल्ली डॉ0 अमृता बजाज, शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा मोहम्मद आरिफ अहमद, नूर उस शबा अरुण त्यागी, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से सभी विभागों में लगी कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा छात्राओं ने भी अपनी अपनी कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बीएफए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के काम की प्रशंसा की व उनके उनके शिक्षक लक्ष्य कुमार को भी धन्यवाद किया। बीएफए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं व मोदीनगर चाइल्ड लाइन के टीम सदस्यों ने संयुक्त रूप से दो नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इन नुक्कड़ नाटक के जरिए नारी शिक्षा, भूण हत्या आदि सामाजिक कुरीतियों को दर्शाया गया है। यह नुक्कड़ नाटक आईफा के शिक्षक प्रशांत झा के निर्देशन में किये गयें। नुक्कड़ नाटक बीएफए साक्षी ठाकुर, भारती आर्य, शिवम, अंशिका, कशिश, मेघा दिक्षित, अंश, हर्षित, कदम व श्रुति शर्मा और चाइल्ड लाइन मोदीनगर टीम सदस्यों वसुधा एवं स्वाति पांडे ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *