यूपी के गाजियाबाद जिले में अपर जिला जज-9 योगेशकुमार ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सुबह 9 बजे मामले की जानकारी होने पर अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए।
17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी।
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि अपर जिला जज योगेश कुमार ने सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।