देश की राजधानी दिल्ली में सड़क पर रह रही एक महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया गया। आरोप है की दरिंदों ने महिला और उसकी बेटी को पत्थर से कुचलने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले का पता चला। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और पीड़िता को खोज लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना नार्थ-वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके की है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें 20 साल का टोपी पहने एक लड़का एक महिला और उसकी बेटी को धमका रहा है। लड़के के हाथ में एक बड़ा पत्थर है, जिससे वह उसे मारने की धमकी दे रहा है। महिला को डराने-धमकाने के बाद युवक ने उसकी बेटी के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म की किया।

हिला के साथ दुष्कर्म की किया।

ति उसे छोड़कर गांव चला गया था

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति से झगड़ा चल रहा था. जिसके चलते पति उसे छोड़कर गांव चला गया। ऐसे में महिला और उसके बेटी किराए के मकान से सड़क पर आ गई। दोनों सड़क पर ही सोती और कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करतीं, लेकिन बीती रात करीब दो बजे इलाके के नशेड़ी युवकों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने महिला को डरा धमकाकर बेटी के सामने ही मां का रेप किया।

वीडियो हुआ वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस 

वारदात के वक्त एक दूसरे युवक ने डरते-डरते वीडियो बना लिया और इसे एक सोशल वर्कर को दे दिया। प्रदीप नाम के इस युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही भारत नगर थाना पुलिस फौरन हरकत में आई और जांच के लिए दर्जन भर से ज्यादा लोग लगा दिए। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से लेकर पीड़ित महिला और वीडियो बनाने वाले को तलाश कर लिया।फिलहाल, पुलिस अब वायरल वीडियो और चश्मदीद युवक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला दर्ज़ कर, रेप की आधिकारिक पुष्टि के लिए मां-बेटी दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *