नामी ब्रांड के नमक, हार्पिक, ऑल आउट के नकली पैकेट जब्त
मोदीनगर:देवेंद्रपुरी में जिंदल किराना स्टोर पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान नकली घरेलू उत्पादों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने नामी ब्रांड के नमक, हार्पिक और मच्छर भगाने वाली ऑल आउट जैसे उत्पादों के कथित नकली पैकेट जब्त किए हैं।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये उत्पाद नामी कंपनियों के ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर बाजार में बेचे जा रहे थे।पुलिस ने दुकानदार सुमित व राकेश को गिरफ्तार किया गया है। सभी सामान को पुलिस ने सील कर दिया है। कंपनी के अधिकारी ललित कुमार की तहरीर पर कापीराइट अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मोदीनगर में सर्वे के दौरान नकली माल पकड़ में आया। अभी यह साफ नहीं है कि नकली सामान तैयार कहां पर किया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
