मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में गाली-गलौज के विरोध पर युवक को आरोपियों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव रोरी के सूरज किसान हैं। बृहस्पतिवार को वे खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी आरोपी सचिन आया और गाली-गलौज करने लगा। पहले तो सूरज ने अनसुना किया। लेकिन जब आरोपी बाज नहीं आया तो उन्होंने विरोध किया। इसपर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसों से पीटकर सूरज को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रोरी के सचिन पर केस दर्ज कर लिया है।
