मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के राजचौपले के पास दोपहर पैदल जा रही महिला का बदमाश ने सरेराह पर्स लुटा और सड़क पार कर बदमाश साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पर्स में नकदी, मोबाइल व अन्य सामान था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर की निवाड़ी रोड स्थित शिवपुरी कालोनी की सुप्रिया एक अस्पताल में काम करती हैं। शुक्रवार को उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। दोपहर को तीन बजे वे पैदल ही समारोह में जा रही थी। उनके हाथ में बैग था। जब वे दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपले के पास पहुंचीं तो पीछे से एक बदमाश पैदल आया और महिला के हाथ से बैग लूट लिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपित सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया। वहां पहले से ही उसका दूसरा बाइक पर साथी था। उसके साथ बाइक से बदमाश फरार हो गया। इस तरह दिनदहाड़े सरेराह लूट की वारदात कर बदमाशों ने पुलिस की सक्रिया पर सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *