मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित ईशापुर-नाहली संपर्क मार्ग पर भूसे से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर गंदे नाले में पलट गया। ट्राले पर सो रहे हाशिम व आकिब की ट्राले के नीचे नाले में दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी टैक्ट्र चालक व एक कामगार ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव नाले से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजे। प्रकरण में कोई शिकायत को नहीं मिली है।बागपत जिले के केतीपुरा के उबैद भूसा सप्लाई करने का काम करते हैं। अासपास में कई जिलों में उनका काम है। रविवार रात को उबैद ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लेकर बागपत से नाहली में एक डेयरी पर जा रहे थे। उबैद के साथ ट्रैक्टर पर तीन कामगार इरफान, हाशिम व आकिब थे। इरफान ट्रैक्टर पर उबैद के साथ बैठे थे। जबकि 20 वर्षीय हाशिम व 22 वर्षीय आकिब ट्राला पर भूसे के ऊपर सो रहे थे। भोजपुर में हापुड़ रोड पर ईशापुर से होते हुए जब वे नाहली मार्ग पर पहुंचे तो सड़क पर गड्ढे थे। करीब बीस मीटर दूरी पर ट्राली का पहिया गड्ढे में फंसा और ट्रैक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हाशिम व आबिद ट्राला के नीचे नाले में भूसे के ढेर में दब गए। चालक उबैद व इरफान किसी तरह वहां से निकले और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व ट्राला निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस ने नाले से हाशिम व आकिब से निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्कसों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर स्वजन को सूचित किया। सूचना पर स्वजन सीएचसी पहुंचे। यहां स्वजन और पुलिस के बीच नोंकझाेंक हुई। स्वजन शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने की जिद पर अड़े थे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। हाशिम के पिता मजदूरी करते हैं। चार बहनों में आकिब दूसरे नंबर पर था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घर में मातम छाया हुआ है।

ट्रैक्टर ट्राला के नाले में गिरने से ट्राला सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक ममेरे भाई थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर ट्राला में क्षमता से अधिक भूसा भरा हुआ था। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। अभी किसी ने भी घटना की तहरीर नहीं दी है। -अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *