मोदीनगर :थाना क्षेत्र की गुरूद्वारा रोड पर किराना व्यापारी को लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की आनंदीपुरा कालोनी के अमित गोयल की गुरुद्वारा रोड पर किराना है। अमित के मुताबिक, उनकी दुकान पर एक युवक आया और गाली-गलौज करने लगा। जब व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपी ने उनको मारपीट कर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *