रूस के राष्ट्रपति पुतिन- India TV Hindi

Image Source : AP
रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Putin News: रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। यूक्रेन भी रूस पर लगातार पलटवार कर रहा है। पश्चिमी देशों की मदद से वह रूस पर हमलावर हो रहा है। रूसी ठिकानों पर यूक्रेन ड्रोन हमले कर रहा है। जंग की इस विभीषिका के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी चेतावनी दे डाली है।  व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर रूस की संप्रभुता या स्वतंत्रता को कोई खतरा होता है, तो उनका देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से यूक्रेन सहित पश्चिमी देशों और यहां तक कि अमेरिका में खलबली मच गई है। जंग का कोई अंत न होता देख पुतिन का इस तरह की चेतावनी देना गंभीर है। इस चेतावनी को कम नहीं आंका जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन में लगातार जंग जारी है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन का एक बड़ा हमला नाकाम कर दिया है। साथ ही 234 लड़ाकों को मार गिराया है।

234 यूक्रेनी लड़ाकों को मार गिराने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार रात कहा कि उसकी सेना और सुरक्षा बलों ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हमले को नाकाम करते हुए 234 लड़ाकों को मार गिराया है। मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए कीव शासन और यूक्रेन के आतंकवादी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। 

दो साल से जारी है जंग

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से भीषण युद्ध जारी है रूस ने इस युद्ध में यूक्रेन के एक बड़े इलाके पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं रूस को भी इस युद्ध से गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस पूरी लड़ाई में रूस के हजारों सैनिक मारे गए हैं। अगर पश्चिमी देशों के आंकड़ों को देखे तो इस युद्ध में रूस के 3 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस कारण रूस की सेना में सैनिको कि कमी पड़ रही है। उधर, अमेरिका सहित पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद मिल रही है। इससे यूक्रेन और हमलावर हो गया है।

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *