पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव पर अमेरिका ने उठाया सवाल- India TV Hindi

Image Source : PTI
पाकिस्तान में निष्पक्ष चुनाव पर अमेरिका ने उठाया सवाल

America on Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव हिंसा और कंगाल अर्थव्यवस्था के साए में हुआ। पूरे दिन मोबाइल फोन सेवा और इंटरनेट बंद रहा। इससे आम लोगों को यहां तक कि मीडिया को भी चुनाव के बारे में सही जानकारी मालूम करने में नाकामयाबी मिली। लोगों ने इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर जाकर अपना वोट डाला। लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने पर सवाल उठाए और सरकार पर आरोप लगाए। इसी बीच वोटों की गिनती में निर्दलीय उम्मीदवार जो इमरान खान समर्थित माने जा रहे हैं, वे सबसे आगे चल रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका ने पाकिस्तान में चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा, और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगाया और मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने की निंदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में वोटों की गिनती के बीच, अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने राजनीतिक हिंसा, सेल फोन सेवा बंद करने और स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की निंदा की है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य दीना टाइटस ने पाकिस्तान में राजनीतिक हिंसा के इस्तेमाल और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की निंदा की है। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को कार्यशील लोकतंत्र की आधारशिला बताया।

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, धांधली के आरोपों और सेल्युलर और इंटरनेट सेवाओं के बंद होने के बीच पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही।

इमरान समर्थित उम्मीदवार चल रहे आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार ने 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि नवाज़ शरीफ की पार्टी PML(N) और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी 47-47 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चार सीटों पर दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इमरान खान की पार्टी के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 

नवाज शरीफ मनसेहरा सीट हारे, शहबाज लाहौर से जीते

शहबाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं. शहबाज शरीफ ने लाहौर की PP-158 सीट से जीत दर्ज की है तो वहीं मरियम नवाज ने लाहौर PP-159 सीट से जीत दर्ज की है।

अब तक सिर्फ 8 परिणामों की घोषणा

मतदान केंद्र बंद होने के 13 घंटे से अधिक समय बाद भी पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) केवल आठ नेशनल असेंबली परिणामों की घोषणा कर पाया है। सुबह 6 बजे के रुझानों के मुताबिक, आठ में से तीन सीटें पीटीआई से जुड़े उम्मीदवारों ने जीती हैं।

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *