अफ्रीकी देश सूडान में मचा कत्लेआम- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
अफ्रीकी देश सूडान में मचा कत्लेआम

Africa News: अफ्रीकी देश सूडान में बड़ा कत्लेआम मचा है। हथियारबंद बदमाशों ने एक दो नहीं, 52 लोगों को गोलियों से भून डाला है। सूडान के अबेई में यह भीषण हादसा हुआ है। मारे गए 52 लोगों में महिलाएं, बच्चे और यूएन के 2 शांति सैनिक भी शामिल हैं। सूडान में आए दिन जातीय हिंसा देखने को मिलती है। अबेई में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कई बार झड़पें हुईं हैं, जहां सीमा पार व्यापार से महत्वपूर्ण कर राजस्व एकत्र किया जाता है।रायटर्स के अनुसार अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने बताया कि दक्षिण सूडान के वार्रप राज्य के हथियारबंद लोगों ने शनिवार को गांव पर हमला कर दिया। यह हमला क्यों​ किया गया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दरअसल, अबेई एक तेल समृद्ध क्षेत्र है। इसे दक्षिण सूडान और सूडान द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासित किया जाता है। दोनों देश इस पर अपना दावा करते हैं।

गोलीबारी में 64 लोग घायल

कोच ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस हमले में महिलाओं, बच्चों और पुलिस अधिकारियों समेत 52 स्थानीय लोग मारे गए। इसके अलावा 64 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए डर और दहशत पैदा कर दी है। इसकी वजह से इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (UNISFA) ने रविवार को बताया कि हिंसा के बीच एगोक शहर में उसके अड्डे पर हुए हमले में अबेई स्थित संयुक्त राष्ट्र बल के एक घाना शांतिरक्षक की मौत हो गई।

अस्पताल ले जाते समय शांतिदूत की मौत

UNISFA ने सोमवार को बताया कि एक दिन बाद हुई हिंसा में, UNISFA बेस से नागरिकों को अस्पताल ले जाते समय पाकिस्तान के एक दूसरे शांतिदूत की मौत हो गई और उसके चार सहयोगी और एक नागरिक घायल हो गए। कोच ने कहा कि सैकड़ों विस्थापित नागरिकों ने यूनिस्फा अड्डे पर शरण मांगी थी। 

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *