नई दिल्ली. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में समारोह को लेकर पूरा भारत देश उत्साह से भरा हुआ नजर आ रहा है. भले ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में होगा लेकिन राम की गूंज दुनियाभर में होगी. अमेरिका और फ्रांस ने पहले ही राम मंदिर को लेकर अपनी योजनाएं सामने रख दी थी. लेकिन अब कनाडा ने भी राम मंदिर के लिए भारत को बड़ा तोहफा दे दिया है. कनाडा ने 22 जनवरी को अयोध्या राम दिवस घोषित करने का फैसला किया है.
कनाडा की तीन नगर पालिकाओं ने 22 जनवरी को ‘अयोध्या राम मंदिर दिवस’ घोषित किया है. हिंदू कैनेडियन फाउंडेशन (एचसीएफ) के संस्थापक और अध्यक्ष अरुणेश गिरि ने बताया कि एचसीएफ ने विश्व जैन संगठन कनाडा (वीजेएससी) के साथ मिलकर तीन शहरों ब्रैम्पटन, ओकविले और ब्रैंटफोर्ड ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर दिवस की सफलतापूर्वक घोषणाएं की हैं. ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने अपनी घोषणा में भारत की संस्कृति को सम्मान देने की बात भी कही है.
पैट्रिक ब्राउन की उद्घोषणा में कहा गया है कि “दिन का उत्सव” समुदाय के लिए इस महत्वपूर्ण अवसर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को सम्मान देने और पहचानने में एक अवसर के रूप में काम करेगा. कनाडा के अलावा मारीशस ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अपनी योजनाओं की घोषणा की थी. मारीशस में इस दिन को यादगार बनाने के लिए दीये जलाए जाएंगे. इतना ही नहीं, वहां रामायण का पाठ भी किया जाएगा.
मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमंडोयल डिलम ने कहा कि उनके पास मॉरीशस समुदाय के लिए रोमांचक योजनाएं हैं. प्राण प्रतिष्ठा के दिन मॉरीशस के सभी मंदिरों में दीये जलाए जाएंगे और रामायण का पाठ भी किया जाएगा. मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी हिंदू कर्मचारियों को अवकाश देने का फैसला भी किया है.
.
Tags: Ayodhya, Canada, Ram Mandir, Ram Temple
FIRST PUBLISHED : January 21, 2024, 23:56 IST
