सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर 6 देश- India TV Hindi

Image Source : FILE
सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर 6 देश

Passport List: दुनिया के सबसे ताकतवर और कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट जारी हो गई है। इसमें सबसे पहले नंबर पर 6 देशों ने जगह बनाई है। उनमें यूरोप के देशों ने कमाल किया है। यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। वहीं लगातार 5 वर्षों से इस स्थान पर बने रहे जापान और सिंगापुर एक बार फिर पहले नंबर पर हैं। दोनों एशियाई देश हैं। 

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की लिस्ट जारी हो गई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के मुताबिक, इस बार पहले नंबर पर 6 देश हैं। यानी इन छह देशों के पासपोर्ट सबसे ताकतवर हैं। यह पासपोर्ट अपने नागरिकों को दुनिया के 227 गंतव्यों में से 194 में बिना वीजा के एंट्री की सुविधा मुहैया कराते हैं। लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के साथ फिनलैंड और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 193 गंतव्यों तक बिना वीजा जाने की सुविधा देते हैं। 

तीसरे स्थान पर यूरोप के ये देश

वहीं, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर नागरिक 192 गंतव्यों पर वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। 191 गंतव्यों तक बिना वीजा के जाने की छूट के साथ ब्रिटेन ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। वह पिछले साल छठे पायदान पर था। 

सूची में भारत का नंबर कौनसा?

भारत को इस लिस्ट में 80वें स्थान पर रखा गया है। भारतीय अपने पासपोर्ट के जरिए मौजूदा समय में 62 गंतव्यों पर बिना वीजा के जा सकते हैं। इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस, श्रीलंका और मालदीव शामिल हैं। दूसरी तरफ भारत के पड़ोसी देशों में 85 गंतव्यों में वीजा-फ्री एंट्री के लिए चीन को 62वें स्थान पर रखा गया है। भारत की बात करें तो उसे इस ताजा सूची में 80वां स्‍थान मिला है।

भारत के नागरिक 62 देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं। भारत की रैंकिंग में सुधार आया है। भारत के साथ उज्‍बेकिस्‍तान को भी 80वां स्‍थान मिला है। भारत के नागरिक जिन 62 देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं, उनमें बाराबडोस, फिजी, भूटान, मालदीव, टोगो, सेनेगल आदि अन्‍य देश शामिल हैं। इन देशों में भारतीय 1 सप्‍ताह से लेकर 3 महीने तक वीजा के बिना रह सकते हैं। इस लिस्‍ट में भारत की धाक लगातार बढ़ रही है। साल 2023 के 83वें स्‍थान से भारत 3 स्‍थान ऊपर आया है और 80वां रैंक मिला है। 

सबसे कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल पाकिस्तान

सबसे कमजोर लिस्ट की बात की जाए तो इसमें अफगानिस्तान का नंबर सबसे पहला है। हालांकि पाकिस्तान का पासपोर्ट भी सबसे कमजोर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान का नंबर तो हूतियों के यमन से भी पीछे है। पाकिस्तान का पासपोर्ट भी सबसे कमजोर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। युद्ध प्रभावित सीरिया और इराक के पासपोर्ट इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर हैं। सबसे कमजोर पासपोर्ट में पाकिस्तान की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके पासपोर्ट की स्थिति युद्ध झेल रहे यमन और सोमालिया से भी खराब है। इसके अलावा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका का पासपोर्ट भी कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में रखे गए हैं।

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *