दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: शनिदेव कलयुग के दंडाधिकारी हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का महत्वपूर्ण स्थान है. शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. ऐसा माना जाता है कि शनि जब वक्री चाल चलते हैं तब उनका दंड विधान शुरू होता है. वर्तमान में शनि कुंभ में हैं. साल 2024 में शनि राशि तो नहीं बदलेंगे, लेकिन उल्टी चाल जरूर चलने वाले हैं.
नर्मदापुरम के ज्योतिषाचार्य पं. पंकज पाठक ने बताया कि कुंभ राशि में रहते हुए शनि की चाल में परिवर्तन आएगा. वर्ष 2024 में शनिदेव कुंभ में वक्री होने वाले हैं. 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री अवस्था में रहने वाले हैं. शनिदेव की उल्टी चाल साल 2024 में कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. खासकर शनि की साढ़ेसाती एवं ढैय्या वालों की परेशानियां ज्यादा बढ़ेंगी.
इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
कर्क राशि: इस राशि वालों पर ढैय्या चल रही है. साल 2024 में शनि के वक्री होने पर इन जातकों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. शनि की उल्टी चाल के कारण माता की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. किस्मत का साथ नहीं मिलने से काम आसानी से पूरे नहीं होंगे. धन का नुकसान भी हो सकता है. आय में कमी हो सकती है. शनि के वक्र काल के दौरान झगड़े-विवाद से दूर रहें.
मकर राशि: इस राशि पर भी साढ़ेसाती चल रही है. शनि की उल्टी चाल मुश्किलें बढ़ाने वाली है. शनि के वक्र काल में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. खर्चे बढ़ सकते हैं. नौकरी-कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा. मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों की भी साढ़ेसाती चल रही है. शनि के वक्री रहने के दौरान जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी पुरानी बीमारी की चपेट में दोबारा आने की आशंका है. खर्चे बढ़े हुए रहेंगे. नौकरी-कारोबार में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.
मीन राशि: इस राशि के जातक भी साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं. शनि वक्र काल में इनकी भी परेशानी बढ़ाएंगे. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं. पिता के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है. काम में बार-बार रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है. व्यवसाय में नुकसान की संभावना है. करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं.
करें उपाय
शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और वक्र काल में बचाव के लिए इन सभी राशियों के व्यक्ति को शनि मंदिर मे जा कर तिल का तेल, काली उड़द, काला कपड़ा दान करना चाहिए. हर शनिवार को हनुमानजी के मंदिर मे पूजा करें एवं हनुमान चालीसा का पाठ रोज करें.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Astrology, Hoshangabad News, Local18, Shanidev
FIRST PUBLISHED : January 3, 2024, 21:11 IST
