Wedding Card Vastu Tips: शादी-ब्याह शुभ मुहूर्त, तारीख को देखकर ही तय की जाती है. शादी से पहले वर-वधु का वैवाहिक जीवन खुशहाल बीते, सौभाग्य की प्राप्ति हो, इसके लिए कुंडली भी मिलाई जाती है. साथ ही शादी में सभी रिश्तेदारों, दोस्तों, करीबियों को निमंत्रण देने के लिए शादी का खूबसूरत कार्ड भी छपवाना बेहद जरूरी है. इसी कार्ड के जरिए लोगों को पता चलता है कि आपके घर आपके पुत्र या पुत्री की शादी हो रही है. हालांकि, अभी 16 जनवरी के बाद ही घरों में शहनाई बजेगी, क्योंकि अभी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. लेकिन, जिनके भी घर शादी होने वाली है, वे अभी से तैयारियों में जुट गए होंगे. इसमें सबसे जरूरी है शादी का कार्ड छपवाना और उसे समय रहते नाते-रिश्तेदारों को भेजना ताकि वे आपकी खुशियों में शरीक हो सकें.
कई बार शादी का कार्ड इतना ज्यादा छप जाता है कि समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. कुछ लोग तो इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या बचे हुए शादी के कार्ड को फेंक देना चाहिए? ना फेंके तो क्या और कैसे करें इस्तेमाल, शादी के कार्ड पर क्या लिखवाएं, किसकी छपी हो तस्वीर, ये सब जानना भी वास्तु के अनुसार बहुत जरूरी है वरना अपशगुन भी हो सकता है.
कैसा हो शादी का कार्ड?
भोपाल स्थित ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी पौद्दार कहते हैं कि शादी के हर कार्य को करने से पहले ज्योतिषीय दृष्टि और वास्तु नियमों का अनुसरण करना जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने से अशुभ या अपशगुन हो सकता है. शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ नियमों और बातों का पालन जरूर करना चाहिए. जब आप शादी का कार्ड छपवाएं तो उसमें कलश, स्वास्तिक, नारियल और गणेश जी का चित्र होना अनिवार्य है. यदि सम्भव हो तो राधा कृष्ण की फोटो भी लगा सकते हैं. कार्ड का आकार हमेशा चौकोर ही रखें. यह शुभ माना जाता है.
कार्ड का रंग कैसा हो?
आप शादी का कार्ड लाल, पीला, केसरी, सफेद इनमें से चुन कर कोई भी एक रख सकते हैं. कार्ड पर गणेश मंत्र लिखवाना ना भूलें. ये बेहद ही महत्वपूर्ण है. आप ‘मंगलम्ं भगवान विष्णु मंगलमं गरुण ध्वजा मंगलम्ं पुंडरीकाक्षी’ आदि लिखवाएं. शादी के कार्ड मुख्य रूप से गणेश-माता पूजन, हल्दी, मेहंदी, मंडप, फेरे और प्रतिभोज या रिसेप्शन की तिथि और समय रखना चाहिए. वर-वधु का और उनके माता-पिता के नाम भी अवश्य ही हों.
इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2024: नए साल में कैसी रहेगी इनकम, करियर, लव, शिक्षा और सेहत, यहां पढ़ें 12 राशियों का संपूर्ण वार्षिक राशिफल
कार्ड बच जाए तो क्या करें?
कई बार शादी के कार्ड अधिक छप जाते हैं, ऐसे में कुछ लोग इसे फेंक देते हैं या कहीं बक्से, दीवान में डालकर रख देते हैं. आप भूलकर भी ये गलती ना करें. ऐसा करना अशुभ है. आप बचे हुए शादी के कार्ड में से कुछ को संभाल कर रख दें, ऐसा इसलिए, क्योंकि कभी पासपोर्ट या किसी कानूनी रूप से इसकी जरूरत पड़ सकती. बाकी के कार्ड को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर सकते हैं. कूड़े में कार्ड फेंकना गणेश जी का अपमान हो सकता है, क्योंकि इस पर उनकी तस्वीर छपी होती है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Marriage, Wedding
FIRST PUBLISHED : January 1, 2024, 18:02 IST
