Poco C65 Sale: पोको के नए फोन पोको C65 को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इस सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे हो गई है और इस फोन की सबसे खास बात कम दाम में इसकी खासियत है. ग्राहक इस फोन को 7,499 रुपये के शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं. ये फोन शिमरिंग पेस्टल डिज़ाइन के साथ आता है. खास बात ये है कि ग्राहकों को इस फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

Poco C65 की कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. लेकिन इस कार्ड ऑफर के बाद इसे और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- फोन स्पीकर से धीमी आने लगी है आवाज़, तो बिना सर्विस सेंटर जाए घर पर करें ठीक, खर्च आएगा जीरो

फीचर्स की बात करें तो Poco C65 में में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. ये फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है, और ये एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है. इस फोन में 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मौजूद हैं.

कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो का कैमरा दिया गया है. इस फोन में एक अननोन डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी के लिए पोको के इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का भी कैमरा दिया गया है. Poco C65 की इंटरनल मेमोरी 256GB तक है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ₹500 की इस मशीन से मिनटों में खौलता है पानी, महंगे गीज़र की झंझट खत्म, हर दिन करेगा नहाने का मन

सस्ते फोन में 18W फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए Poco C65 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है.

Tags: Flipkart, Poco, Tech news, Tech news hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *