भारत अब तेजी से विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है. इसीलिए भारतीय लोगों के लिए दुनिया अपने दरवाजे खोल रही है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में भारत की छलांग. दरअसल, भारत इस रैंकिंग में अब 80वें पायदान पर पहुंच गया है. यानी 2022 के मुकाबले ये पांच पायदान ऊपर है. आज भारतीय लोग दस या बीस नहीं बल्कि पूरे 57 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं. यानी इन देशों में भारतीय लोगों के लिए या तो वीजा फ्री एंट्री है या फिर वीजा ऑन अरइवल की सुविधा है.

कौन से हैं वो 57 देश

फिजी

मार्शल आइलैंड

माइक्रोनीशिया

नियू

पलाउ आइलैंड

समाओ

तुवालू

वनुआटू

ईरान

जॉर्डन

ओमान

कतर

अल्बानिया

सर्बिया

बारबाडोस

ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड

डोमिनिका

ग्रेनेडा

हैती

जमैका

मोंटेसेराट

सेंट किट्स एंड नेविस

सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स

त्रिनिदाद और टोबैगो

कंबोडिया

इंडोनेशिया

भूटान

सैंट लुसिया

लाओस

मकाओ

मालदीव

म्यांमार

नेपाल

श्रीलंका

थाईलैंड

तिमोर-लेस्ते

बोलीविया

गैबॉन

गिनी-बिसाऊ

मेडागास्कर

मॉरिटानिया

मॉरीशस

मोजाम्बिक

रवांडा

सेनेगल

सेशल्स

सिएरा लियोन

सोमालिया

तंजानिया

टोगो

ट्यूनीशिया

जिम्बाब्वे

केप वर्डे आइलैंड

कोमोरो आइलैंड

बुरुंडी

कजाकिस्तान

एल साल्वाडोर

इन देशों में पड़ती है वीजा की जरूरत

जिस तरह से 57 देशों में भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री एंट्री है. उसी तरह से 177 देश ऐसे भी हैं जहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पहले से ही वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है. खासतौर से चीन, जापान, रूस, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन देश ऐसे हैं जो बिना जांच के किसी को भी वीजा नहीं देते हैं. यहां का वीजा पाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ता है.

सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है

नई रैंकिंग के अनुसार, इस वक्त दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट सिंगापुर का है. जबकि बीते पांच साल से पहले नंबर पर बरकरार जापान अब तीसरे नंबर पहुंच गया है. वहीं अमेरिका इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है. सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात अगर आप करेंगे तो वो अफगानिस्तान का है. जबकि, पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है.

ये भी पढ़ें: जब मशीन नहीं हुआ करती थी तब वैद्य कैसे चेक करते थे बीपी शुगर जैसी बीमारियां