Redmi Most popular phone: शाओमी अपने बजट रेंज के फोन के लिए पॉपुलर है. कंपनी की रेडमी सीरीज़ बेहतरीन फीचर्स के साथ किफायत रेंज के फोन को पेश करती है. इसलिए अपनी जरूरत को देखते हुए लोग शाओमी रेडमी को चुनते हैं. लोग किस कदर रेडमी फोन के दीवाने है, इसका पता चला है रेडमी के तगड़े फोन की सेल से. दरअसल रेडमी 12 सीरीज़ ने 30 लाख बिक्री को पूरा कर लिया है. जी हां, ये कहना गलत नहीं होगा कि रेडमी 12 सीरीज़ 30 लाख लोगों की पसंद बन गया है.

शाओमी इंडिया ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि रेडमी 12 सीरीज़ ने 1 दिन में 3 लाख, 28 दिनों में 10 लाख और 100 दिन से कम के समय में 30 लाखों की पसंद बन गया है. Redmi 12 5G 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है. फोन भारत में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

कैमरे की बात करें तो Redmi 12 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक LED फ्लैश है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Redmi 12 series 30 lakh sale, Redmi 12 5G sale, Redmi 12 sale offer, Redmi 12 5G 3 lakh phone sale, Redmi 12 4G discount redmi 12 5G price cut, Redmi 12 4G and 5G specs, Redmi 12 4G and 5G features, mi mobile offer, redmi phone price off, flipkart sale redmi offer, amazon sale redmi offer, redmi 12 4g top specs, redmi 12 5g specs, flipkart sale, Flipkart sale redmi 12 phone discount, Flipkart sale smartphones discount, Redmi phone discount, Redmi phones on sale, redmi phone, Redmi phone flipkart sale, diwali sale, mi diwali, diwali with mi

फोटो: Xiaomi India/X.

पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो टाइप C यूएसबी पोर्ट के जरिए 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस तो 4जी वेरिएंट की तरह ही है.

ये भी पढ़ें- ₹15,000 से भी कम दाम पर मिल रही हैं ये फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, गंदे से गंदे कपड़े होंगे चकाचक!

रेडमी 12 5जी की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है. कहा जाता है कि इस कीमत में 5जी मिलना काफी मुश्किल है.

Tags: Mobile Phone, Redmi, Tech news, Tech news hindi, Xiaomi Redmi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *