नई दिल्ली. महिला पहलवानों (Wrestlers Protest) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने  यौन शोषणा मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की है. उधर बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके धरने स्थल की लाइट काट दी है और सभी गेट बंद करके उनके मंगाए सामान भी अंदर नहीं आने दे रहे हैं.

प्रदर्शनकारी पहलवानों में शामिल बजरंग पूनिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए कहा, हम देश के लोगों को दिल्ली पुलिस की सच्चाई दिखाने चाहते हैं. धरने की जगह की लाइट काट दी गई है. सभी गेट बंद कर दिए हैं. एसीपी ने पहलवानों से साफ कहा कि जो करना है कर लो, न पानी अंदर आने देंगे न खाना. ये दिल्ली पुलिस का व्यवहार है.’

ये भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में FIR दर्ज होने पर क्या बोले WFI चीफ बृजभूषण सिंह

‘सामान लाने वाले को पीट-पीट कर भगा दिया’
इसके बाद बजरंग पुनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन वे (पुलिस) हमें यहां लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को पीट-पीटकर भगा रहे हैं. जब तक न्याय नहीं मिलता, हम विरोध करेंगे, पुलिस प्रशासन हमें कितना भी प्रताड़ित करे.’

WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर पहलवान बजरंग पुनिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘पुलिस ने कहा कि अगर विरोध करना है तो सड़क पर सो जाओ. आज उन पर यह कैसा दबाव आ गया है, ऐसी कोई समस्या पहले नहीं थी, यह केवल सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण हुआ है.’

ये भी पढ़ें- महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण सिंह पर 2 FIR, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

‘महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित किया जाए’
वहीं एक अन्य पहलवान सत्यव्रत कादियान ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात करते हुए कहा, ‘यह अच्छा है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एफआईआर से हमें क्या मिलेगा? क्या एफआईआर से हमें न्याय मिलेगा? दिल्ली पुलिस को पहले ही दिन एफआईआर दर्ज कर लेनी चाहिए थी. हमारी ऑन-पेपर लड़ाई अभी शुरू हुई है. अब देखते हैं कि हमारी कानूनी टीम और कोचों का क्या कहना है. हम मांग कर रहे हैं कि कुश्ती को राजनीति से अलग किया जाए और हमारी महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित किया जाए.’

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर बिजली काटने का लगाया आरोप, बजरंग पूनिया बोले- पुलिस ने सामान लाने वाले को पीटकर भगाया

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक केस पॉक्सो एक्ट में, जबकि दूसरी केस मर्यादा को ठेस पहुंचाने के संबंध में दर्ज किया है. दरअसल महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर सहमती जताई थी. हालांकि इसके बावजूद जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं. उनका कहना है कि बीजेपी सांसद को सलाखों के पीछे डालने और उनके सभी पदों से हटाये जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Delhi police, Wrestling Federation of India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *