स्मार्टवॉच का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है, और ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए कंपनियां बेहतरीन ऑप्शन की पेशकश कर रही हैं. इसी कड़ी में मैक्सिमा ने दो नई शानदार और स्मार्टवॉच मैक्स प्रो एपिक और मैक्स प्रो ग्रांड लॉन्च की हैं. मैक्सिमा द्वारा लॉन्च की गई दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच ढेरों स्मार्ट फीचर्स के साथ आती हैं,और इन्हें स्वदेश में ही डिज़ाइन कर ISO 9001:2015 आधुनिक प्रोडक्शन युनिट में बनाया गया है. शानदार मैक्स प्रो एपिक के साथ यूज़र 1.85 इंच एचडी 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले पर बेहतरीन विजु़अल्स और वाइब्रेन्ट कलर्स का आनंद उठा सकते हैं. यह स्मार्टवॉच 240×286 px डिस्प्ले रेज़ोलूशन के साथ बेहतरीन क्वालिटी की पिक्चर देती है.

क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस के ढेरों ऑप्शन के साथ यूज़र अपने स्टाइल के अनुसार अपना पर्सनलाईज़ स्मार्टवॉच लुक चुन सकते हैं और एडवांस UI के साथ अपना खुद का मेनू स्टाइल पसंद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- फोन पर आज ही ON कर दें ये हिडेन Setting, तुरंत बंद हो जाएगी Spam Calls, जिसने जाना जुगाड़ वही हुआ खुश

वहीं दूसरी ओर नई लॉन्च की गई मैक्स प्रो ग्रांड 1.83HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आती है जो 240×286 px डिस्प्ले रेज़ोलूशन के साथ यूज़र को एक्सक्लुज़िव अनुभव प्रदान करती है. मैक्स प्रो ग्रांड को भी इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यूज़र एडवांस UI के माध्यम से 7 मैन्यू स्टाइल ऑप्शन में वे अपनी पसंद का ऑप्शन चुन सकते हैं और स्मार्टवॉच को अपने स्टाइल के अनुसार बना सकते हैं. मैक्स प्रो ग्रैंड मैक्सिमा स्मार्टफिट ऐप द्वारा संचालित है.

धूल, पानी का नहीं होगा कोई असर
मैक्सिमा द्वारा लॉन्च की गई दोनों स्मार्टवॉच ब्लूटुथ 5.2 के साथ आती है, इनकी ब्लूटुथ 5.2 टेक्नोलॉजी के साथ यूज़र सहज, स्थायी और भरोसेमंद कनेक्शन का अनुभव पा सकते हैं और सीधे अपनी वॉच से कॉल कर सकते हैं या रिसीव भी कर सकता हैं. एडवांस स्मार्टवॉचे में IP67 वॉटर-रेज़िस्टेंट फीचर भी है जो इन घड़ियों को पानी और धूल से सुरक्षित रखता है.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

मैक्सिमा की स्मार्टवॉच में कई अन्य यूटिलिटीज़ भी हैं जैसे कैलेंडर, सीडेन्टरी एवं ड्रिकिंग रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, टाइमर, स्क्रीन लॉक मौजूद है. ये एडवांस वॉच AI वॉइस असिस्टें जैसे एंड्रायड और आईओएस यूज़र्स के लिए गूगल असिस्टेंट और सिरी को सपोर्ट करती हैं.

मैक्सिमा की वॉच कई मॉडर्न फीचर्स के साथ आती हैं जैसे हार्ट रेट मॉनिटर जो कार्डियो वैस्कुलर हैल्थ को मॉनिटर करता है, स्लीप मॉनिटरिंग को नींद के पैटर्न, डीप स्लीप और आरईएम साइकल पर निगरानी रखता है, SpO2 मॉनिटरिंग जो फिज़िकल एक्टिविटी के दौरान ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लैवल को मॉनिटर कर आपके रेस्पीरेटरी स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है.

मैक्स प्रो एपिक और मैक्स प्रो ग्रांड को प्रीमियम तरीके से डिज़ाइन किया गया है, जो महिलाओं और पुरूषों दोनों के लिए कम्पेटिबल हैं. मैक्स प्रो एपिक 1399 रुपये की कीमत पर लॉन्च की गई हैं. इसी तरह मैक्स प्रो ग्रांड 1299 रुपये की कीमत पर आती है.

Tags: Portable gadgets, Tech news, Tech news hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *