एंटोनियो कोस्टा, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री।- India TV Hindi

Image Source : AP
एंटोनियो कोस्टा, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री।

पुर्तगाल में इस वक्त राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। यहां के प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा देना पड़ा है। इसके बाद राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा ने बृहस्पतिवार को संसद को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि वह देश की संसद को भंग कर समय पूर्व चुनाव कराने का ऐलान कर रहे हैं। पुर्तगाल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके दो दिन बाद राष्ट्रपति सौसा ने संसद को भंग करने की घोषणा की है।

 

सौसा ने कहा कि चुनाव 10 मार्च को होंगे। उन्होंने देश की ‘काउंसिल ऑफ स्टेट’ के साथ बैठक के बाद टीवी पर राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान अपने फैसले को सार्वजनिक किया। ‘काउंसिल ऑफ स्टेट’ पूर्व राजनेताओं और दिग्गज हस्तियों की एक परामर्श संस्था है। सौसा ने बुधवार को संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने ‘काउंसिल ऑफ स्टेट’ के साथ बैठक की। समाजवादी नेता कोस्टा 2015 से पुर्तगाल का नेतृत्व कर रहे हैं और पिछले साल उन्होंने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

पुसिस ने चार मंत्रियों समेत अपने ही चीफ ऑफ स्टाफ को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार मामले की जांच के हिस्से के रूप में पुलिस ने पुर्तगाल में व्यापक स्तर पर छापेमारी की थी, जिसने देश को हिलाकर रख दिया। इसके बाद कोस्टा ने तत्काल इस्तीफा दे दिया था। पुलिस ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ के साथ चार अन्य लोगों और सरकार के एक मंत्री को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम फिलहाल जाहिर नहीं किया गया है। कोस्टा ने कुछ घंटों बाद ही राष्ट्र को दिए संबोधन में अपनी बेगुनाही की बात को दोहाराते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री पद पर बने नहीं रह सकते हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *