नई दिल्ली. पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी) के मामले में फंसी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एथिक्स कमेटी ने महुआ को संसद से निष्कासित करने की सिफारिश की है. एथिक्स कमेटी ने महुआ के आचरण को आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक माना है. साथ ही केंद्र सरकार से इसकी समयबद्ध तरीके से गहन, कानूनी, संस्थागत जांच की सिफारिश की है. कमेटी ने कहा कि महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के बीच नकद लेन-देन की जांच केंद्र द्वारा की जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *