Pakistan- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हथियारों से लैस कई आतंकी मियांवाली एयरबेस में घुस आए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने आतंकियों द्वारा किए गए एयरबेस पर हमले को नाकाम कर दिया है। पाक सेना के मुताबिक, 3 आतंकी भी मारे गए हैं। 

पाक सेना ने बयान जारी किया

पाक सेना ने बयान जारी कर कहा है कि 4 नवंबर को तड़के आतंकियों ने मियांवाली एयरबेस पर असफल हमला किया। पाक सैनिकों ने इस हमले को नाकाम कर दिया और 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं 3 आतंकियों को घेर लिया गया। इस हमले में 3 लड़ाकू विमान और एक ईंधन बाउजर को नुकसान पहुंचा है। 

पाक वायुसेना पर उठे सवाल 

आतंकियों ने पाकिस्तानी वायु सेना के बेस पर हमला करके पाक सरकार को चुनौती है। पाकिस्तान पहले से ही आतंकियों को पनाह देने को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर बदनाम है और अब आतंकियों द्वारा पाक वायुसेना के बेस पर हमला पाकिस्तान के चेहरे पर बड़ा तमाचा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबेस पर घुसे आतंकियों और पाक सेना के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। एयरबेस के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। स्थानीय निवासियों ने हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

इमरान खान के समर्थक भी कर चुके हैं मियांवाली पर हमला 

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जब गिरफ्तार हुए थे, तो उनकी पार्टी के समर्थकों ने भी मियांवाली एयरबेस पर हमला किया था। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने एयरबेस के बाहर खड़े एक विमान को आग भी लगा दी थी। 

 

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *