हाइलाइट्स

Vivo T2 Pro 5G में 6.78-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है.
Vivo T2 Pro 5G को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
ये 8GB LPDDR4X रैम के सपोर्ट के साथ आता है.

Vivo T2 Pro 5G Best deal: फ्लिपकार्ट पर सबसे बड़ी दशहरा सेल चल रही है, और सेल में ग्राहक काफी सस्ते दाम पर खरीदारी कर सकते हैं. सेल का आखिरी दिन 29 अक्टूबर को है, और यहां से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट्स, एसेसरीज़ को काफी सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल में अगर फोन ऑफर की बात की जाए तो यहां से मोटोरोला, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी जैसे ब्रांड के फोन को काफी सस्ते दाम पर घर ला सकते हैं. बात करें गजब फोन डील की तो यहां पर Vivo T2 Pro 5G को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक इस फोन को 26,999 रुपये के बजाए सिर्फ 21,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है. इस फोन को ग्राहक 7,333 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

फीचर्स की बात करें तो Vivo T2 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आती है. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है.

इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X रैम के साथ 4nm MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है. ये 8GB LPDDR4X रैम के सपोर्ट के साथ आता है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है.

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में तेजी से क्यों कम हो जाती हैं फोन की बैटरी? 90% लोग नहीं जानते इसकी असली वजह

मिलता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
कैमरे के तौर पर वीवो T2 प्रो 5G फोन में डुअल कैमरे सेटअप मिलता है. इसके रियर पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बूकेह शूटर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.

पावर के लिए Vivo T2 Pro 5G में 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये फोन 22 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi, Vivo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *