Oneplus Open Launch: वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन ओपन (Open) आज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. ये कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, और इसे आज यानी कि 19 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे IST पेश कर दिया जाएगा. अगर आप लॉन्चिंग की लाइवस्ट्रीम देखना चाहते हैं तो वनप्लस इंडिया के ऑफिशियल चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा फोन से जुड़ी अपडेट्स आप सोशल मीडिया पर भी पा सकते हैं.  फोन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है, और ऐसा मालूम हुआ फोन को 1,00,000 रुपये से ज्यादा की कीमत में पेश किया जाएगा, और इसमें बेहतरीन डिस्प्ले और रियर कैमरा मिलेगा.

कहा जा रहा है कि वनप्लस के आने वाले फोल्डेबल फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल फोन गैलेक्सी X Fold 4 और Motorola Razr से होगा. पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के अनुसार, यह हिंट मिला है कि भारत में वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन की कीमत लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

इसके अलावा टिपस्टर ने ये भी कहा है कि इस फोल्डेबल डिवाइस की शुरुआती बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी. इसके अलावा कई रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि डिवाइस में 2K रेजोलूशन वाला BOE पैनल और फास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एक इनर डिस्प्ले है, यह डिस्प्ले 1440Hz PWM डिमिंग तक जा सकता है और ये 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

डिवाइस के OxygenOS 13 पर चलने की उम्मीद की जा रही है और बताया गया है कि इसका डायमेंशन 11.7x6x5.8mm और वजन लगभग 246 ग्राम है.

ये भी पढ़ें- एकदम सस्ते हुए ऐपल के 4 iPhone, शाओमी पसंद करने वाले भी नया आईफोन ले आए घर, आखिरी है मौका

कैमरा स्पेसिफिकेशंस कैसे होगा?
लीक रिपोर्ट के मुताबिक कैमरे के तौर पर फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का डुअल-लेयर ट्रांजिस्टर आउटसोल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर और 6x लॉसलेस सेंसर शामिल है, और ये जूम सपोर्ट के साथ आता है. माना जा रहा है कि तीसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा.

इसके अलावा, टिपस्टर ने यह भी बताया है कि वनप्लस ओपन में 67W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है, और इसके 100W चार्जर से लैस होने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन मिलने की बात भी सामने आई है.

Tags: Mobile Phone, Oneplus, Tech news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *