इजरायल और हमास के बीच युद्ध अपने चरम पर है. इजरायल अपने नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए हमास के लड़ाकों को मिट्टी में तब्दील करने पर तुला हुआ है. पूरे गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार बम बरसा रहा है. हालांकि, हमास ने भी हार नहीं मानी है और वो भी इजरायल पर मिसाइल दाग रहा है. आपको बता दें, 7 अक्टूबर को जब हमास ने इजरायल पर हमला किया तो उस दौरान उसने पांच हजार से ज्यादा मिसाइलें इजरायल पर दागे थे. ऐसे में सवाल उठता है कि हमास जैसे चरमपंथी संगठन के पास इतने हथियार कहां से और कैसे आ रहे हैं.
कहां से आ रहा है हमास के पास हथियार
हमास के पास हथियार आज से नहीं दशकों से उसके कुछ पड़ोसी देशों के जरिए पहुंच रहा है. जहाज से लेकर जमीनी रास्ते तक से हमास को हथियार पहुंचाया जाता रहा है. आपको बता दें, साल 2005 में जब गाजा से इजरायल ने अपने सैनिकों को हटाया, तब हमास ने अपनी सप्लाई लाइन को एक्टिव कर लिया और उसी की मदद से लगातार हथियार गाजा पट्टी पर मंगा रहा है. 2007 में इजरायल ने एक ऐसे ही हथियारों के शिपमेंट को पकड़ा था, जिसमें ढेर सारे हथियार हमास को सप्लाई के लिए सूडान के रास्ते जा रहे थे.
सुरंगों के जरिए भी आता है हथियार
आपको बता दें, हमास सुरंगों के जरिए और समुद्र के रास्ते भी हथियार मंगाता है. कॉर्पोरेशन ऑफ वर्ल्ड वाइड ब्रॉडकॉस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूडान के रास्ते जो हथियार पकड़े गए थे, उनमें फजर-5 रॉकेट थे. वहीं इस तरह के हथियार हमास को ईरान और सीरिया के ब्लैक मार्केट से भी मिलते हैं. आपको बता दें, कुछ समय पहले ही मिस्र और गाजा सीमा पर एक सुरंग का पता चला था जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लंबे समय तक छिपी रही थी. कहा जाता है कि इसके इस्तेमाल से भी हमास अपने लिए हथियार इकट्ठा करता रहा है.
ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा पर इजरायल ने बरसाए व्हाइट फॉस्फोरस बम? अंदर से जला देता है पूरा शरीर, होती है दर्दनाक मौत
