हाइलाइट्स
Noise Air Buds Pro SE की कीमत 1,699 रुपये है.
ये ईयरबड IPX5 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है
एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है.
Noise Air Buds Pro SE Price in india: नॉइज़ ने एयरबड्स प्रो SE एडिशन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस TWS ईयरबड्स की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है, और इस ईयरबड को फ्लिपकार्ट और gonoise.कॉम से खरीदा जा सकता है. ईयरबड दो कलर ऑप्शन लस्टर ब्लैक और चैंपेन गोल्ड में खरीदा जा सकता है.
ईयरबड्स एक कस्टमाइज़ेबल मेटैलिक डिज़ाइन के साथ आते हैं और ये एक प्रीमियम डिज़ाइन वाला ईयरबड है. इसके अलावा, एयर बड्स प्रो SE एडिशन क्वाड माइक ENC टेक्नोलॉजी के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इससे साउंड क्वालिटी बेहतर हो जाती है.
TWS इंस्टाचार्ज तकनीक के साथ आता है जो 10 मिनट के क्विक चार्ज के साथ 180 मिनट का प्लेटाइम देने का दावा करता है. कंपनी का कहना है कि इससे यूज़र्स और उनके पसंदीदा म्यूज़िक के बीच रुकावट नहीं आएगी. ईयरबड्स 13mm ड्राइवर से लैस हैं.
इसके अलावा, TWS ईयरबड्स में हाइपरसिंक तकनीक की सुविधा है. इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और बेहतरीन कनेक्टिविटी का फायदा मिलता है.
ये ईयरबड IPX5 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, और ये यूज़र्स को वर्कआउट और आउटडोर मनोरंजन के लिए बड़े सपोर्ट की तरह काम करती है. यह एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है जिसे 30dB पर रेट किया गया है.
40 घंटे चलेगी बैटरी
एयरबड्स प्रो SE एडिशन को चार्जिंग केस सहित एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने के लिए रेट किया गया है. नॉइस की ऑफिशियल वेबसाइट से ये भी पता चला है कि एयर बड्स प्रो SE को चार्ज होने में 30 मिनट तक का समय लगता है जबकि केस को चार्ज होने में 90 मिनट तक का समय लगता है. यूजर्स इस ईयरबड्स के जरिए गूगल असिस्टेंट और सिरी जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
.
Tags: Portable gadgets, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : September 30, 2023, 20:31 IST
