सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है. इनका राशि परिवर्तन, वक्री या मार्गी चाल सभी जातकों के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है. क्योंकि गुरु शुभ फल, मान-सम्मान, धन-वैभव, शादी, पुत्र, व्यापार, पति आदि के कारक माने जाते हैं. सौर्य मंडल में भी गुरु सबसे बड़े और भारी ग्रह हैं. आध्यात्म में भी उन्हें देवों के गुरु का दर्जा प्राप्त है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान में देवगुरु मेष राशि में वक्र अवस्था में गोचर कर रहे हैं. जब कोई ग्रह वक्र अवस्था में होता है, तो उसके शुभ प्रभाव में थोड़ी कमी आ जाती है. पिछले 4 सितंबर को मेष राशि में गुरु वक्री हुए हैं. देवगुरु बृहस्पति आने वाले 118 दिन तक इसी राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. लेकिन, 23 दिसंबर 2023 को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे.
इन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मार्गी होने पर इनके शुभ प्रभावों में बढ़ोत्तरी होगी और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति लगभग 4 महीने तक वक्री अवस्था में रहने के बाद मार्गी होंगे. उनके वक्र होने के कारण कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है. ऐसे में उनके मार्गी होने पर खासकर मकर, धनु और सिंह राशि के जातकों की किस्मत खुलेगी.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लक्ष्य की प्राप्ति होगी, नई संपत्ति अर्जित कर सकते हैं. देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने के दौरान पैतृक धन का लाभ मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे.
धनु राशि: इस राशि के जातक के लिए पारिवारिक मामले में सुधार आ सकते हैं. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. व्यापार में वृद्धि हो सकती है. गुरु के मार्गी के होने के बाद धन प्राप्ति और बचत आसान होगी.
सिंह राशि: इस राशि के जातक पर भी गुरु की असीम कृपा रहेगी. लंबे समय से रुका कार्य पूरा होगा. तमाम बढ़ाएं दूर होंगी. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Astrology, Ayodhya News, Life18, Local18
FIRST PUBLISHED : September 21, 2023, 21:15 IST
