नई दिल्ली. केरल में अबतक निपाह वायरस के कुल छह आधिकारिक मामले सामने आ चुके हैं. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की तरफ से सोमवार को बताया गया कि फिलहाल कोई ताजा मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है. ब्रेन को डैमेज करने वाले इस घातक वारयस की चपेट में आए लोगों में से हाई-रिस्क वाले 61 के सैंपल लिए गए थे, जिसमें नर्सिंग स्टाफ भी शामिल है. इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. संपर्क में आए 1,233 लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 352 को हाई-रिस्क की श्रेणी में रखा गया है. बताया गया कि निपाह वायरस के छह मरीजों में से दो की मौत हो चुकी है. अब राज्य में इस वायरस के पीड़ितों की संख्या चार रह गई है.
कोझिकोड जिला में इस वायरस के हालिया मामले सामने आए हैं. इसे रोकने के लिए संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है. साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. राज्य सरकार की तरफ से निपाह वायरस से लड़ने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. निपाह प्रोटोकॉल के अनुसार कोर कमेटी में 19 टीमों का गठन किया है, जिसे 2021 और 2023 में संशोधित किया गया था. जबकि केंद्रीय टीमें मैदान में हैं और सभी संबंधित स्थानों का सर्वेक्षण कर रही हैं.
यह भी पढ़ें:- आलू टिक्की से राम लड्डू तक, जापान के राजदूत ने दिल्ली की सरोजनी नगर में जमकर खाया स्ट्रीट फूड, जानें फिर क्या बोले?
9 राज्यों में निपाह वायरस का खतरा
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अध्ययन किया और पाया कि भारत के नौ राज्यों में निपाह की संभावना है और केरल उनमें से एक है. संक्रमित लोगों में से कुल 1,233 संपर्कों की पहचान की गई है. केरल सरकार ने उन्हें ‘हाई-रिस्क’ संपर्क की लिस्ट में रखा है. ऐसे ही 352 लोगों को कम जोखिम वाले संपर्कों की लिस्ट में जगह दी है. इन सभी को क्वारंटीन किया गया है.
36 चमगादड़ों के नमूने पुणे की लैब में भेजे गए
इससे पहले जॉर्ज ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि जीनोमिक अनुक्रमण के परिणाम आज शाम तक या मंगलवार को उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे यह पुष्टि होगी कि निपाह के प्रकोप की कोई दूसरी लहर है या नहीं. स्तनधारियों में निपाह वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए लगभग 36 चमगादड़ों के नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए हैं.
.
Tags: Kerala News, Kerala News Today, Nipah virus
FIRST PUBLISHED : September 18, 2023, 19:30 IST
