सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्र और राशिफल का बहुत अधिक महत्व माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु ग्रह को अध्यात्म धन वैभव समृद्धि और ज्ञान का ग्रह माना जाता है. साथ ही गुरु, मीन और धनु राशि के स्वामी भी हैं. गुरु ग्रह लगभग 13 महीने में एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलता है.
ज्योतिष के मुताबिक गुरु ग्रह मार्च में मेष राशि में गोचर किया था साथ ही वह 4 सितंबर को वक्री भी हुए थे और अब वह आने वाले 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं. जब कोई ग्रह किसी राशि में मार्ग ही होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलता है. गुरु ग्रह के मार्गी होने से तीन राज के जातक पर गुरु की विशेष कृपा बरसाने वाली है तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि कहीं आप भी तो नहीं है इस राशि में शामिल तो चलिए जानते है.
राशियां जिनके ऊपर गुरु का शुभ प्रभाव रहेगा
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम की माने तो एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक ग्रह दूसरे ग्रह में प्रवेश गोचर अथवा मार्गी होते हैं. ग्रहों के इस घटना को ज्योतिष गणना में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक 31 दिसंबर को गुरु ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव तीन राशि के जातकों पर ज्यादा देखने को मिलेगा. जिसमें मेष राशि, मिथुन राशि और कर्क राशि के जातक शामिल.
मेष राशि : गुरु के मार्गी होने से कर्क राशि के जातक को काफी फायदा मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य संबंधित सारी परेशानियां दूर होगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, मानसिक शांति मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, गुरु की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक के लिए परिस्थितियों अनुकूल रहेगी, कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी पढ़ाई कर रहे जा जातकों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी धनलक्ष्मी का वास होगा गुरु की कृपा से लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा.
कर्क राशि : कर्क के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी. कारोबार में वृद्धि होगी हर इच्छा पूरी होगी. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी दंपति जीवन में खुशियां आएंगी.
(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)
.
Tags: Ayodhya News, Local18, Religion 18, UP news
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 22:35 IST
