पृथ्वी पर दिन और रात का सारा खेल उसका अपनी ही धुरी पर घूमने से है. यानी जिस गति से पृथ्वी अपनी धुरी पर घुमती है, उसकी सतह पर दिन और रात उसी के आधार पर होते हैं. हालांकि, कुछ हद तक इसे चांद भी प्रभावित करता है. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से लगभग 1.4 अरब साल पहले पृथ्वी पर दिन मात्र 18 घंटे के हुआ करते थे. लेकिन जैसे जैसे चांद की पृथ्वी से दूरी बढ़ती गई दिन भी बड़े होते गए ये प्रक्रिया सतत रूप से जारी है.

क्यों बड़े हो जाएंगे पृथ्वी पर दिन?

इसके बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉनसिन मैडिसन में जियोसाइंस के प्रोफेसर स्टीफन मेयर्स अपनी रिपोर्ट में कहते हैं कि जब चांद पृथ्वी से दूर जाता है तो एक स्केटर पर घूमने वाली पृथ्वी की भुजाएं फैल जाती हैं. इसी की वजह से यहां दिन बड़े हो जाते हैं. विज्ञान की भाषा में इस प्रक्रिया को एस्ट्रोक्रोनोलॉजी कहते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्ट्रोक्रोनोलॉजी की मदद से वो पुरातन समय की भूगर्भीय जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.

दिनों को बड़े होने में कितना समय लगेगा

आपको बता दें, अभी चांद पृथ्वी से हर साल 3.82 सेमी की दर से दूर जा रहा है. ये एक सतत प्रक्रिया है, यानी कि फिलहाल दिन के 24 से 25 घंटे होने में कई हजार साल लगेंगे, शायद उससे भी ज्यादा का समय लगे. लेकिन ये तय है कि एक दिन ऐसा आएगा जब इंसानों के लिए दिन 24 नहीं बल्कि 25 घंटे का होगा. फिलहाल वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद की वर्तमान आयु लगभग 4.5 अरब साल है.

चांद पृथ्वी से दूर क्यों जा रहा

द अटलांटिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञनिकों ने अलग अलग स्रोतों को एक साथ मिलाकर बीमिंग लेजर्स का इस्तेमाल करते हुए ‘लूनर रिट्रीट’ को मापा, इससे ये पता चला कि चंद्रमा हर साल धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, दूसरे ग्रह चांद को अपनी ओर खींच रहे हैं. यानी उन ग्रहों की गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी से ज्यादा है, यही वजह है कि चंद्रमा हर साल लगभग 3.82 सेमी की दर से पृथ्वी दूर जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तो एलियन सच में हैं! अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के वीडियो ने मचा दिया दुनिया में तहलका, यहां देखिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *