दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के बारे साथ बैठक में राहुल गांधी ने संगठन मजबूत कर 2024 के चुनाव के लिए सभी 7 सीटों पर तैयारी के दिए निर्देश
सूत्र

बैठक की शुरुआत में ही नेतृत्व ने कहा की ये बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए है।आप के साथ गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं होगी।

बैठक में आप द्वारा कांग्रेस के वोट बैंक को हथियाने के मुद्दा उठा, नेतृत्व ने कहा की आप अपने वोट बैंक को वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा दीजिए, आगे क्या होगा? गठबंधन किससे होगा? होगा या नहीं होगा जैसे सवाल फिलहाल गैर जरूरी।

फिलहाल पार्टी मजबूत करने की तैयारी, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी कांग्रेस।

दिल्ली कांग्रेस के नेता आप से गठबंधन के खिलाफ।

दिल्ली में केरल मॉडल की तर्ज पर आप से डील करने की कुछ नेताओं ने दी सलाह, लोकसभा चुनाव अलग अलग लड़ें, गठबंधन बाद में हो, यानी इंडिया गठबंधन में रहते हुए भी सभी 7 सीटों पर अपनी तैयारी रखने और लड़ने के लिए तैयार रहने के निर्देश ।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *