हाइलाइट्स

पावर के लिए टेक्नो स्पार्क 9 और लावा ब्लेज़ 2 में 5000mAh की बैटरी है.
दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाता है.

Phone under 10000: स्मार्टफोन बाज़ार में हर रेंज के फोन मौजूद हैं. ऐसे में ज़्यादातर लोग यही सोचते हैं कि कम दाम में अच्छे फीचर वाला फोन मिल जाए तो सही रहेगा. बात करें 10,000 रुपये से कम रेंज वाले फोन की तो ग्राहकों को इस कैटेगरी में कई ब्रांडेड फोन मिल जाएंगे. कई बार हम देखते हैं कि दो फोन में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस दिए जाते हैं, लेकिन दोनों के दाम में बड़ा अंतर देखा जाता है.

इसी तरह यहां हम दो फोन ऐसे फोन की बात कर रहे हैं, जिनका डिस्प्ले, बैटरी सब बिलकुल एक जैसा है, लेकिन इनके दाम में अंतर है.

ये भी पढ़ें-घर में कहीं सिग्नल रहता है तो कहीं एकदम गायब, लेकिन इन जुगाड़ से फोन में फुल आने लगेगा नेटवर्क

यहां बात कर रहे हैं Tecno Spark 9 और Lava Blaze 2 के बारे में. टेक्नो Spark 9 में 6.6 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. दूसरी तरफ Lava Blaze 2 की बात करें तो इसका 6.5 इंच स्क्रीन के साथ आता है, और ये भी 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. दोनों फोन का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. ये दोनों फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है.

पावर के लिए टेक्नो स्पार्क 9 में 5000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं दूसरी तरफ लावा ब्लेज़ 2 में भी 5000mAh की बैटरी दी गई है.

लावा ब्लेज़ 2 4जी में 6जीबी तक रैम मिलती है, और ये 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वहीं टेक्नो स्पार्क 9 इस मामले पीछे रह जाता है, क्योंकि इस फोन में 4जीबी तक रैम मिलती है, और ये 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- उमस से छुटकारा पाने के लिए ON कर दें AC का ये एक फंक्शन, कंपनी बताती है लेकिन ध्यान नहीं देते लोग

दोनों में एक जैसा कैमरा
दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाता है, और दोनों डिवाइस के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. लावा ब्लेज़ 2 फोन में Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं टेक्नो स्पार्क 9 में MediaTek Helio G37 चिपसेट दिया गया है.

Tecno Spark 9 को अमेज़न से 7099 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं Lava Blaze 2 को अमेज़न से 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी कि इन दोनों फोन के दाम में 1900 रुपये का अंतर है.

Tags: Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi, Tecno

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *