Redmi 12 4G Redmi 12 5G Launched in india: शाओमी ने भारत में अपना नए बजट स्मार्टफोन रेडमी 12 4जी और रेडमी 12 5जी को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों फोन तीन स्टोरेड वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन के साथ आते हैं. खास बात ये है कि इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी है. दोनों फोन का डिज़ाइन, कैमरा और बैटरी सब ज़बरदस्त है.

स्पेसिफिकेशंस के तौर पर इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है. इसके डिस्प्ले में तीन तरफ पतले बेज़ेल्स के साथ पंच-होल नॉच डिज़ाइन दिया गया है. फोन के मॉडम पर देखा जाए तो बेजल थोड़ा मोटा लग रहा है.

ये भी पढ़ें- कितने दिनों के बाद डालना चाहिए Inverter बैटरी में पानी? कंपनी बार-बार बताती है पर ध्यान नहीं देते लोग

Redmi 12 4G ग्लास बैक पैनल के साथ आता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है. फोन के  कैमरा लेंस के चारों ओर सिल्वर मेटालिक रिम्स वाला कैमरा सेटअप है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है. Redmi 12 4जी फोन MIUI 14 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड संचालित है, और ये MIUI डायलर के साथ भी आता है. ये नया फोन मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर के साथ आता है.

कैमरे की बात करें तो इस 4जी फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल लेंस है.  ये तीन कलर ऑप्शन, पेस्टल ब्लू, मूनशाइन सिल्वर और जेड ब्लैक में आता है.

पावर के लिए रेडमी के इस 4जी फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन का वजन करीब 198.5 ग्राम है.

ये भी पढ़ें- उमस से छुटकारा पाने के लिए ON कर दें AC का ये एक फंक्शन, कंपनी बताती है लेकिन ध्यान नहीं देते लोग

नए फोन का दाम काफी कम
Redmi 12 4G को दो वेरिएंट- 4GB रैम और 128GB स्टोरेज और दूसरा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है. बैंक ऑफर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये होगी, जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 10,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा.

वहीं रेडमी 12 5जी की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,4999 रुपये है. 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो जाती है.

रेडमी 12 5जी के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 12 5G के नाम से ही पता चल रहा है ये 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है. कहा जाता है कि इस कीमत में 5जी मिलना काफी मुश्किल है. फोन भारत में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- पुराना फोन का निकलने लगा है दम? आज ही बदल डालें ये Settings, हो जाएगा एकदम नए जैसा!

कैमरे की बात करें तो Redmi 12 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एक LED फ्लैश है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.  पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो टाइप C यूएसबी पोर्ट के जरिए 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस तो 4जी वेरिएंट की तरह ही है.

Tags: Mobile Phone, Redmi, Xiaomi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *