हाइलाइट्स

मि​थुन में सूर्य का गोचर 1 साल बाद हो रहा है.
मेष: मिथुन में सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है.

ग्रहों के राजा सूर्य देव का रा​शि परिवर्तन 365 दिन बाद होने वाला है. सूर्य देव मिथुन रा​शि में जून माह में गोचर करेंगे. मि​थुन में सूर्य का गोचर 1 साल बाद हो रहा है. 15 जून को शाम 06 बजकर 29 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर होगा. 32 दिनों तक मिथुन में रहने के बाद सूर्य फिर राशि परिवर्तन करेगा. 17 जुलाई को प्रात: 05 बजकर 19 मिनट पर सूर्य मि​थुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेगा. इस समय सूर्य वृष राशि में है. ​मिथुन राशि में सूर्य के गोचर से 4 राशियों का भाग्य चमकेगा. उनमें किसी को बड़ा पद मिल सकता है तो किसी के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो सकती है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं मि​​थुन में सूर्य गोचर का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव.

सूर्य गोचर 2023 सकारात्मक प्रभाव
मेष: मिथुन में सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. इसके प्रभाव से आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोत्तरी होगी. आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा. रुपए की कोई कमी नहीं होगी, इस वजह से आ​र्थिक पक्ष मजबूत होगा. नौकरीपेशा लोगों को वर्कप्लेस पर सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. वे आपके काम की तारीफ भी करेंगे. इससे आपको लाभ होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को सरकार से कोई मदद मिल सकती है. एक माह में आप कई यात्राएं कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: 30 जून से लगेगा चातुर्मास, 5 माह नहीं होंगे शुभ कार्य, उससे पहले जान लें विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त

सिंह: आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. आपकी राशि के जातकों का एक माह में सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है. कामकाज की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा, जो कार्य करेंगे, उसमें सफल रहेंगे. आपके परिवार की उन्नति होगी. लव लाइफ के लिए समय थोड़ा सा परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन आप उसे पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें: जून में 6 राशिवालों को धन लाभ, रुपए की किल्लत होगी दूर, बैंक बैलेंस और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी

कन्या: मिथुन में सूर्य गोचर से कार्यों में सफलता मिलेगी. 15 जून से 17 जुलाई का समय आपकी नौकरी या बिजनेस के लिए बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है. नौकरी करने वालों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है या फिर किसी बड़ी कंपनी में काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है. आपके काम को पहचान मिल सकती है, आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. काम में तरक्की होगी और मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा.

कुंभ: शनि की राशि कुंभ के लिए सूर्य का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है. इस समय में आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को ध्यान केंद्रित रखकर मेहनत करना होगा. कोई खुशखबर मिल सकती है. अभी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और बिजनेस में भी उन्नति होगी. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं, इससे आर्थिक लाभ होगा. इस समय में आपकी लव लाइफ सुखद और शांतिपूर्ण हो सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *