पीएम मोदी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे उनके ऑस्ट्रेलिया के समकक्ष- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
पीएम मोदी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे उनके ऑस्ट्रेलिया के समकक्ष

जापान में G-7 सम्मेलन में डंका बजाने के बाद जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो नरेंद्र मोदी के स्वागत में वहां के पीएम मोदी ने सारे प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हुए पीएम मोदी के पैर छुए। अब पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में इंतजार हो रहा है, जहां उनका मेगा शो होगा। यहां तक कि सिडनी के हैरिस पार्क इलाके का नाम भी बदलकर लिटिल इंडिया किया जाएगा। इसके लिए वहां भी लोग पीएम मोदी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की जनता को बेसब्री से इतंजार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की अपनी यात्रा सम्पन्न करने के बाद सोमवार को तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का अब ऑस्ट्रेलिया में भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर जितनी वहां की जनता उत्सुक है, उससे कहीं ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस हैं। अल्बनीस ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में भारत में बेहद गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पीएम एंथनी अल्बनीस भी खासे उत्साहित
पीएम एंथनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं। इस दृष्टि का समर्थन करने में हमें मिलकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मित्रों और भागीदारों के रूप में, हमारे देशों के बीच संबंध कभी भी इतने घनिष्ठ नहीं रहे हैं। मैं सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के जीवंत भारतीय समुदाय का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।

ऑस्ट्रेलिया में होगा लिटिल इंडिया
इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी सिडनी के हैरिस पार्क भी जाएंगे, जिसका नाम बदलकर अब लिटिल इंडिया ऑस्ट्रेलिया कर दिया जाएगा। पीएम मोदी के दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय बहुत ही एक्साइटेड हैं। इसके बाद हैरिस पार्क लिटिल इंडिया के नाम से जाना जाएगा। मतलब अब उसकी पहचान भारतीयता के तौर पर होगी। पीएम मोदी कल यहां आएंगे जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें-

फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेतृत्व के लिए हुए सम्मानित

मोदी के लिए गजब दीवानगी! स्वागत में अमेरिका के 20 शहरों में NRI निकालेंगे एकता मार्च 
 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *