Curd with raisins- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Curd with raisins

दही और किशमिश खाने के फायदे: शरीर में जैसे-जैसे कैल्शियम की कमी होने लगती है,  वैसे-वैसे शरीर की तमाम हड्डियों का ढांचा कमजोर पड़कर जर्जर होने लगता है। ऐसे में आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहिए और इसी काम में आपकी मदद कर सकता है दही और किशमिश। तो, आइए जानते हैं मजबूत हड्डियों के लिए दही और किशमिश खाने के फायदे (dahi aur kishmish khane ke fayde)

मजबूत हड्डियों के लिए दही और किशमिश खाने के फायदे-Curd with raisins benefits for healthy bones and joints 

1. कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं दही और किशमिश

दही और किशमिश दोनों से ही आप अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं। दरअसल, किशमिश और दही दोनों में कैल्शियम होता है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कर सकते हैं। साथ ही ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाते हैं जिससे हड्डियों में मजबूती आती है। 

Curd with raisins benefits

Image Source : SOCIAL

Curd with raisins benefits

एसिडिटी में बेहद कारगर है ये घास, जानें क्या है और कैस करें इसका सेवन

 

2. जोड़ों के लिए फायदेमंद

किशमिश में बोरॉन (boron) भी होता है। यह खनिज हड्डी और जोड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये हड्डियों के घाव भरने में सुधार कर सकता है और संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बेहतर बनाता है, जैसे कि दो ज्वाइंट्स के बीच मूवमेंट्स। पर जब आप इसे दही के साथ खाते हैं तो ये इस गुण में मिलकर स्थिति को और बेहतर बनाता है और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

क्या आपका पेट साफ नहीं होता? नाश्ते में इन 3 फलों को जरूर करें शामिल

इस तरह दोनों ही स्थितियों में दही और किशमिश का सेवन फायदेमंद है। तो, बस ये करें कि जब आप दही जमा रहे हों तो इसमें किशमिश मिलाकर रख लें। या फिर दही खाते समय इसमें किशमिश मिलाकर खाएं। कोशिश करें कि इसे खाली पेट या नाश्ते के दौरान खाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *