अमेरिका के बाद अब इस देश में गोलीबारी, बंदूकधारियों का बस पर हमला, 7 लोग घायल, लगा कर्फ्यू - India TV Hindi

Image Source : FILE
अमेरिका के बाद अब इस देश में गोलीबारी, बंदूकधारियों का बस पर हमला, 7 लोग घायल, लगा कर्फ्यू

 किंगस्टनः अमेरिका में गोलीबारी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन अब उत्तरी अमेरिकी द्वीपीय देश जमैका में भी बंदूकधारियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन बंदूकधारियों ने एक मिनी बस पर हमला कर दिया। जमैका की राजधानी किंग्सटन के दक्षिणी इलाके में बंदूकधारियों ने एक सरकारी मिनी बस पर गोलियां चलाईं, जिससे तीन बच्चे सहित 7 यात्री घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। 

बस में बैठने रहे एक व्यक्ति को बना रहे थे अपना निशाना

जमैका कांस्टैबुलरी फोर्स ने बताया कि किंग्सटन के सीव्यू गार्डन्स में शुक्रवार दोपहर को यह हमला हुआ, लेकिन फोर्स ने घायलों की हालत पर कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसी अटकलें हैं कि बंदूकधारी बस में सवार होने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को निशाना बना रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

गिरोहों के बीच वर्चस्व को लेकर होता है संघर्ष

क्षेत्र में हिंसा के लिए प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष को जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने सीव्यू गार्डन्स में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि वे गोलीबारी के बारे में पूछताछ के लिए दो लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *