Ajinkya Rahane- India TV Hindi

Image Source : AP
Ajinkya Rahane

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में कमाल की वापसी की। इस बल्लेबाज को सीएसके ने सिर्फ 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रहाणे ने इस सीजम में अपनी अप्रोच पूरी तरह बदल दी है और वो तेज तर्रार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं उनकी बल्लेबाजी पर अब सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने बड़ा बयान दिया है।

रहाणे के लिए कारगर साबित हो रही ये रणनीति

एरिक सिमंस का कहना है कि अजिंक्य रहाणे चतुर क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट को प्रभावी ढंग से खेलने का तरीका खोज लिया है। अतीत में छोटे फॉर्मेट में जूझने वाले रहाणे ने मौजूदा सत्र में बहुत अधिक स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों को निशाना बनाया जबकि इस दौरान पारंपरिक शॉट खेले। मौजूदा सत्र में पावरप्ले में रहाणे का स्ट्राइक रेट 222.22 का है। 

रहाणे की बल्लेबाजी पर कही ये बात

सिमंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के मैच से पहले कहा कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे बिल्कुल भी हैरान नहीं करता है। मुझे लगता है कि लोग टी20 क्रिकेट को गलत समझते हैं, खासकर बल्लेबाजी को। इस खेल को खेलने के अलग-अलग तरीके हैं। उन्होंने कहा कि अपना रास्ता और आप कौन हैं यह खोजना महत्वपूर्ण है। अजिंक्य रहाणे बहुत चतुर क्रिकेटर हैं। उन्होंने खेल (टी20) खेलने का अपना तरीका ढूंढ लिया है और वह बहुत प्रभावी रहे हैं। इस बीच सनराइजर्स के कप्तान ऐडन मार्क्रम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की तारीफ की। मार्क्रम ने कहा कि हां, हम नट्टू (नटराजन) से प्यार करते हैं। हम उसकी क्षमता को जानते हैं, हम उसके स्तर को जानते हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *