मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार को एक अजीब घटना की खबर आ रही है. दरअसल, कल्याण में यात्रियों से भरी बस के एक्सीलेटर का पैदल टूट गया, जिससे लोगों में भय का माहौल हो बन गया. लेकिन बस ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ ने लोगों को हैरान कर दिया. ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर जुगाड़ बनाया और बस के एक्सीलेटर को रस्सी से बांधकर 137 किलोमीटर सुरक्षित नासिक पहुंचाया. 

ड्राइवर & कंडक्टर ने बनाई जुगाड़
एसटी कल्याण के पास विठ्ठलवाड़ी डिपो से करीब करीब सात बजे सुबह बस अमलनेर के लिए निकली, लेकिन रास्ते में कसारा घाट के पास बस का एक्सीलेटर पैदल टूट गया. और धीरे-धीरे बस की स्पीड स्लो होने लगी. फिर ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ से बस के एक्सीलेटर को रस्सी से बांध दिया और नियंत्रित किया. इस दौरान बस में बैठे यात्री डर गए थे. वे बिगड़ी हुई बस में यात्रा करने से डर रहे थे लेकिन काफी समझने के बाद यात्री मान गए और बस में बैठ गए.

ये भी पढ़ें- Same Sex Marriage Hearing: ‘मेरे ड्राइवर की एक बेटी है और…’, सुनवाई के दौरान CJI चंद्रचूड़ ने क्यों कहा ऐसा

मकैनिक भी नहीं ठीक कर पाया
जुगाड़ के साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर बस को कल्याण से नासिक लगभग 137 किलोमीटर तक लेकर गए. हालांकि, रास्ते में में मैकेनिक से बस को ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी विफल रहा. ऐसे ही हालत में बस दोपहर के एक बजे नासिक पहुंची. उसके बाद यात्रियों के लिए दूसरी बस का व्यवस्था किया गया जहां से यात्रियों को गंतव्य के तरफ रवाना किया गया. बस पर लिखे स्लोगन से यात्री खासा नाराज भी हुए. बस पर स्लोगन था- ‘निर्णय वेगवान, महाराष्ट्र गतिमान’

Tags: Bus, Maharashtra, Nashik

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *